निम्न में से किस राज्य के शासक ने 1837 में अपनी गया तीर्थयात्रा में अपने सामंतों को कन्यावध न करने के लिए शपथ दिलाई थी -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
वि.सं. 1892 की फाल्गुन सुदि 9 (ई. सन् 1836, तारीख 26 फरवरी) को अपने पूज्य पिता की स्मृति में अन्य पूर्वजों की मृत्यु-स्मारक छतरियों का जीर्णोद्धार करा कर महाराजा रतन सिंह ने वि.सं. 1893 की कार्तिक सुदि 10 (ई. सन् 1836, तारीख 18 नवंबर) को छह हजार साथियों और जनाने के साथ गया-यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर उनके साथ एक अंग्रेज अफसर भी रहा। मथुरा, वृंदावन, प्रयाग तथा काशी की यात्रा करते हुए महाराजा रतन सिंह, पौष सुदि 14 (ई. सन् 1837, तारीख 20 जनवरी) को गया पहुंचे। वहां रहते हुए महाराजा ने केवल स्वयं कन्या-वध नहीं करने की प्रतिज्ञा ली वरन अपने साथ के सभी सरदारों से भी यह प्रतिज्ञा कराई कि वे आज के बाद कभी भी अपने घर में पुत्री का जन्म होने पर उसकी हत्या नहीं करेंगे।
स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024