राठौड़ वंश की उत्पत्ति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा मत नैणसी, जोधपुर राज्य की ख्यात, पृथ्वीराज रासो, कर्नल टॉड और दयालदास री ख्यात द्वारा समर्थित है -
सही उत्तर: राठौड़ कन्नौज के गहड़वाल जयचंद के पौत्र सीहा द्वारा 13वीं सदी में स्थापित हुए।
व्याख्या (Explanation)
नैणसी के अनुसार मुहम्मद गौरी ने 1194 ई. में चन्दावर के युद्ध में कन्नौज के जयचन्द गहड़वाल को समाप्त कर दिया तब कुछ वर्षों बाद जयचन्द के पौत्र सीहा ने पाली के आसपास 13वीं सदी में मारवाड़ के राठौड़ वंश की स्थापना की। इस मत का समर्थन ‘जोधपुर राज्य की ख्यात’, ‘पृथ्वीराज रासो’, ‘कर्नल टॉड’ एवं ‘दयालदास री ख्यात’ करते हैं।