राव बीका ने बीकानेर की स्थापना किस वर्ष में की थी -
सही उत्तर: 1488 ई.
व्याख्या (Explanation)
राव बीका ने 1488 में बीकानेर रियासत की स्थापना की। जैसलमेर के भाटी राव शेखा से बीका का विवाद बढ़ गया भाटियों के साथ युद्ध हुआ, युद्ध में भाटियों की हार हुई लेकिन बीका को भाटियों से युद्ध की आशंका हमेशा थी। इस कारण भाटियों की परेशानी को देखकर बीका ने अन्य स्थान पर दुर्ग की योजना बनायी। 1485 में रातीघाटी स्थान पर गढ़ की नींव रखी और 12 अप्रैल 1488 आखा तीज पर गढ़ के आस-पास अपने नाम पर बीकानेर नगर बसाया, आखा तीज को बीकानेर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024