⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

पोषक पदार्थ PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर General Science के पोषक पदार्थ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 71 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

निम्नलिखित में से कौन सा कुपोषण के सन्दर्भ में सही नहीं है?

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
A6 माह से 3 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों में प्रोटीन कि गहन कमी से माँसपेशी ह्रास और अवरुद्ध वृद्धि होती है।
Bशरीर के द्वारा आवश्यक भोजन की उचित मात्रा को ग्रहण करना।
Cयह अपर्याप्त मात्रा तथा गुणवत्ता में भोजन को ग्रहण करना।
Dप्रोटीन ऊर्जा कुपोषण अधिकतर शिशुओं और बच्चों को प्रभावित करता है।

सही उत्तर: शरीर के द्वारा आवश्यक भोजन की उचित मात्रा को ग्रहण करना।

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

32

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I विटामिन सूची-II कार्य (a) विटामिन K (i) आँख (रेटिना) की कोशिकाओं का उत्पादन और सामान्य प्रतिरक्षी प्रणाली कार्य (b) विटामिन E (ii) शरीर में कैल्शियम का अवशोषण (c) विटामिन A (iii) प्रति-ऑक्सीकारक (एन्टी ऑक्सीडेन्ट) (d) विटामिन D (iv) रुधिर स्कंदन (ब्लड क्लॉटिंग) नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए :

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
A(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
B(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
C(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
D(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)

सही उत्तर: (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

33

कैल्शियम की कमी मुख्य रूप से किस विटामिन की कमी से पैदा होती है?

Aविटामिन डी
Bविटामिन B
Cविटामिन सी
Dविटामिन A

सही उत्तर: विटामिन डी

व्याख्या (Explanation)

विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे रिकेट्स या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियाँ होती हैं।

34

साबुत अनाज अच्छे स्रोत हैं -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
A‘बी’ - विटामिन्स के
Bविटामीन ‘सी’ के
Cवसा के
Dबीटा-कैरोटीन के

सही उत्तर: ‘बी’ - विटामिन्स के

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

35

ऊर्जा उत्पन्न करने वाले तीन पोषक तत्व हैं -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aविटामिन, प्रोटीन और खनिज
Bविटामिन, कार्बोज़ और वसा
Cवसा, कार्बोज़ और प्रोटीन
Dखनिज, विटामिन और कार्बोज़

सही उत्तर: वसा, कार्बोज़ और प्रोटीन

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

36

विटामिन B₁₂ में कौन सी धातु होती है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
APb
BZn
CFe
DCo

सही उत्तर: Co

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

37

कौन सा विटामिन युग्म जल में घुलनशील नहीं हैं ?

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aराइबोफ्लेवीन, पैंटोथैनिक अम्ल
Bनिएसिन, साइनोकोबालामीन
Cनिकोटिनिक अम्ल, एस्कॉर्बिक अम्ल
Dटोकोफीरोल, रैटीनॉल

सही उत्तर: टोकोफीरोल, रैटीनॉल

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

38

निम्नलिखित में से कौन सा नीला हरा शैवाल एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) की तरह प्रयुक्त होता है?

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aस्पाइरुलिना
Bएस्परजिलस ऑरज़ीए
Cयीस्‍ट
Dरोडोबैक्टर कैप्सुलेटस

सही उत्तर: स्पाइरुलिना

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

39

आनुवंशिकतः रूपांतरित ‘गोल्डन राइस’ का आविष्कार ....... की कमी से लड़ने के लिए किया गया था।

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aआयरन (लोह)
Bविटामिन - डी
Cविटामिन - ए
Dउपरोक्त सभी

सही उत्तर: विटामिन - ए

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

40

प्रोटीन के सन्दर्भ में गलत कथन चुनिए :

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aहम प्रोटीन जन्तु तथा पादप दोनों स्रोतों से प्राप्त करते हैं।
Bप्रोटीन ऐमीनो अम्ल से बने होते हैं।
Cहमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।
Dप्रोटीन हमारे शरीर के रचक खंड (बिल्डिंग ब्लॉक) कहलाते हैं।

सही उत्तर: हमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।

व्याख्या (Explanation)

प्रोटीन की बुनियादी संरचनात्मक इकाई अमीनो अम्ल है। शाकाहारी स्रोतों में चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, लोभिया, गेहूँ, मक्का प्रमुख हैं। मांस, मछली, अंडा, दूध एवं यकृत प्रोटीन के अच्छे मांसाहारी स्रोत हैं। हमारे शरीर के कुल वजन का 16 प्रतिशत प्रोटीन होता है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams