⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की मध्यकालीन प्रशासनिक व्यवस्था PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की मध्यकालीन प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 59 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

मध्यकाल में एक शासक द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजे जाने वाले पत्र क्या कहलाते थे -

Aपरवाना
Bरूक्का
Cफरमान
Dखरीता

सही उत्तर: परवाना

व्याख्या (Explanation)

मध्यकाल में एक शासक द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजे जाने वाले पत्र परवाना कहलाते थे।

52

सेवा या नौकरी के बदले दी जाने वाली भूमि या जागीर क्या कहलाती है -

Aपळेटौ
Bपसायत
Cपलेवौ
Dपसावण

सही उत्तर: पसायत

व्याख्या (Explanation)

पसायत - वह भूमि जो दरबार या जागीरदार द्वारा राज्य सेवा करने वाले व्यक्ति को वेतन के रूप में दी जाती थी। यह सभी लगानों से मुक्त होती थी। सेवा की समाप्ति पर इस भूमि पर पुनः राज्य का अधिकार हो जाता था।

53

मदद-ए-माश मध्यकालीन राजपूत शासन में दी जाती थी -

Aराजपरिवार के सदस्यों को
Bकुलीन वर्ग को
Cविद्वानों एवं धार्मिक व्यक्तियों को
Dनौकरी करने वाले वर्ग को

सही उत्तर: विद्वानों एवं धार्मिक व्यक्तियों को

व्याख्या (Explanation)

खालसा भूमि मुग़लकालीन समय में वह भूमि होती थी, जिसकी आय बादशाह के लिये सुरक्षित रखी जाती थी। यह भूमि सीधे सुल्तान के नियंत्रण में रहती थी। खालसा क्षेत्रों में अनेक माफीदारी जोतें भी थीं, जो राजस्व की देनदारियों से मुक्त थी। यह भूमि विद्वानों, कवियों, ब्राह्मणों, चारणों, भाटों, सम्प्रदायों, पुण्यार्थ कार्यों आदि के लिए दी जाती थी। यह भूमि कर मुक्त होती थी। भूमिग्राही इसे बेच नहीं सकता था। इस प्रकार की भूमि विविध नामों से जानी जाती थी। इसके अन्तर्गत ईनाम, अलूफा, खांगी, उदक, मिल्क, भोग, पूण्य इत्यादि भूमि अनुदान सम्मिलित थे। मुगल प्रभाव के कारण इसे मदद-ए-माश भी कहा जाने लगा।

54

सोलह, बत्तीस और गोल का संबंध किससे है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3
Aबीकानेर राज्य में सामन्तों की श्रेणियां
Bजयपुर राज्य में सामन्तों की श्रेणियां
Cमेवाड़ राज्य में सामन्तों की श्रेणियां
Dमारवाड़ राज्य में सामन्तों की श्रेणियां

सही उत्तर: मेवाड़ राज्य में सामन्तों की श्रेणियां

व्याख्या (Explanation)

मेवाड़ में सामन्तों की तीन श्रेणियाँ होती थी जिन्हे उमराव कहा जाता था, प्रथम श्रेणी के सामन्त सोलह, दूसरी श्रेणी में बत्तीस और तृतीय श्रेणी के सामन्त गोल के उमराव कई सौ की संख्या में होते थे। प्रथम श्रेणी के 16 उमरावो में सलूम्बर के सामन्त का विशेष स्थान होता था, महाराजा की अनुपस्थिति में नगर का शासन-प्रशासन और सुरक्षा का उत्तरदायित्व उसी पर होता था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3

55

डावी और जीवनी सामन्तों की श्रेणी राजस्थान में राजस्थान में कहां प्रचलित थी -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1
Aउदयपुर
Bजैसलमेर
Cकोटा
Dमारवाड़

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर में भाटी रावल हरराज के शासनकाल में सामन्तों में श्रेणी व्यवस्था प्रारम्भ हुई, दो श्रणियाँ थी एक डावी (बाई) दूसरी जीवणी (दाई)।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1

56

राजवी, सरदार, मुत्सदी और गनायत किस राज्य में सामन्तों की श्रेणियां थी -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aमारवाड़
Bहाड़ौती
Cजयपुर
Dमेवाड़

सही उत्तर: मारवाड़

व्याख्या (Explanation)

मारवाड़ में चार प्रकार की श्रेणियाँ थी - राजवी, सरदार, गनायत ओर मुत्सद्दी। राजवी राजा के तीन पीढ़ियों तक के निकट सम्बन्धी होते थे, उन्हे रेख, हुक्मनामा कर और चाकरी से मुक्त रखा जाता था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

57

मध्यकालीन राजस्थान के राज्यों में शासक के बाद सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी जाना जाता था -

Aमहामात्य के रूप में
Bमुख्य मंत्री के रूप में
Cसंधिविग्रहिक के रूप में
Dप्रधान के रूप में

सही उत्तर: प्रधान के रूप में

व्याख्या (Explanation)

प्रधान - राजा के बाद यह प्रमुख होता था तथा राजा की अनुपस्थिति में राजकार्य देखता था।

58

मारवाड़ में वीरता, सेवा के लिए ‘सिरोपाव’ देने की परम्परा रही थी, सर्वोच्च सिरोपाव था -

📋 पूछा गया: Patwar Main Exam 2015
Aपालकी सिरोपाव
Bहाथी सिरोपाव
Cघोड़ा सिरोपाव
Dकड़ा दुशाला सिरोपाव

सही उत्तर: हाथी सिरोपाव

व्याख्या (Explanation)

ठिकाणेदारों के दरबार या किसी शाही विवाह के पश्चात् विदा लेने पर एक सम्मानसूचक वस्त्र दिया जाता था जिसे सिरोपाव कहा जाता था। ये सिरोपाव हाथी, घोड़ा, पालकी या सादा होता था। हाथी सिरोपाव सर्वोच्च सिरोपाव था।

📋

स्रोत: Patwar Main Exam 2015

59

8 वीं से 12 वीं सदी के समाज में राजस्थान मे प्रचलित अधिकारी ‘अक्षपटलिक‘ का संबंध किस से था-

Aकृषि कार्य पर नजर रखने वाला अधिकारी
Bराज्य में आय व्यय का ब्योरा रखने वाला अधिकारी
Cराज कोष और आभूषणों को रखने वाला अधिकारी
Dविदेश नीति से संबंधित अधिकारी

सही उत्तर: राज्य में आय व्यय का ब्योरा रखने वाला अधिकारी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के प्रारंभिक मध्यकालीन राज्यों में प्रचलित अधिकारी 'अक्षपटलिक' का संबंध राज्य में आय-व्यय का ब्योरा रखने से था।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams